आगरा: यमुना नदी में नहाने गए 3 युवकों की डूबने से मौत

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2019 - 10:00 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी में नहाने गए 6 दोस्त डूब गए। जिनमें से 3 किशोरों को बचा लिया गया जबकि 2 के शव मिल गए हैं और एक का पता नहीं चल पाया है। थाना एत्माद्दौला इंसपेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि एक किशोर को काफी तलाशा गया लेकिन गोताखोर उसे ढूंढ नहीं सके।

जानकारी मुताबिक शुक्रवार को एत्मादुद्दौला की यमुना नदी में बच्चे नहाने गए थे। ये बच्चे भंवर में फंस गए। किनारे पर मौजूद लोगों ने भोला, पिंस , रामजाने को बचा लिया। उन्होंने बताया कि छुट्टन, भानुऔर सन्नी डूब गए। उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन कुछ ही देर में तीनों किशोर आंखों के सामने से गायब हो गए।

बताया जा रहा है कि गहरे पानी में बच्चों के डूबने के बाद गोताखोरों की टीम लगाई गई। वे काफी देर तक यमुना में किशोरों की तलाश में जुटे रहे, इसमें से 2 किशोरों के शव मिल गए हैं। एक किशोर की तलाश की जा रही है।

Anil Kapoor