आगराः SN हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर का मिला शव, शरीर पर पाए गए चोट के निशान

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 11:30 AM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश में बदमाश साबित करते जा रहे हैं कि वो बेखौफ हैं। उन्हें किसी भी बात की कोई डर नहीं है। कानून व्यवस्था और पुलिस को हर रोज ये नई चुनौतियां दे रहे हैं। गैंगरेप, रेप, हत्या को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। आगरा एसएन हॉस्पिटल की महिला जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम का शव बमरौली कटरा के पास मिला है।

बता दें कि मृतका योगिता गौतम का शव थाना डौकी के बमरौली कटारा के पास मिला है। डॉक्टर योगिता आगरा के एसएन हॉस्पिटल में स्त्री रोग विभाग में थी। वह दिल्ली के शिवपुरी की रहने बाली थी। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Moulshree Tripathi