आगरा: कैंट रेलवे स्टेशन पर विदेशी महिला दिखने से मचा हड़कंप, जानिए क्यों?

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 05:34 PM (IST)

आगरा: कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते मंगलवार को अलग अलग होटल में ठहरे फ्रांस के दो पर्यटकों को निकाल दिया गया। जिसमें फ्रांस की एक 38 वर्षीय महिला भी शामिल है। होटल से निकालने के बाद महिला रिक् शा करके सीधे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यहां लोगों ने विदेशी महिला को देखा तो हड़कंप मच गया। 


बता दें कि पीड़ित महिला तीन महीने पहले फ्रांस से भारत आई थी। जो आगरा के एक होटल में ठहरी हुई थी। मंगलवार को महिला को होटल संचालक ने उसे कोरोना संक्रमित होने की आशंका के चलते होटल से बाहर निकाल दिया। इस पर पर्यटक एक रिक्शे से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंच गईं। विदेशी पर्यटक को देखकर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्टेशन पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम नेे विदेशी पर्यटक का चेकअप कराया गया तो वह स्वस्थ निकली। इस पर टीम ने उन्हें वापस होटल जाने के लिए बोल दिया। मगर, वो रिक्शे से थाना पर्यटन आ गईं। 


महिला ने पुलिस को सूचना दी कि कोरोना की आशंका के चलते उसे होटल से निकाल दिया गया है। इस पर पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और एडीएम सिटी के आदेश पर शाम को पर्यटकों को बसई चौकी के सामने स्थित एक होटल में रुकवाया गया।

Ajay kumar