मांग भरी, मंगलसूत्र पहनाया...वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फ्रेंच कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2023 - 05:10 PM (IST)

आगरा:  आगरा में फ्रांस से आए कपल ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर सुर्खियां बटौर ली हैं। जोड़ ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर 7 जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाईं। हिंदू मैथेलॉजी और भारतीय संस्कृति से प्रभावित इसकेंदर और बसमा ने शादी की रस्मों को पहले इंग्लिश में समझा। इसकेंदर ने मांग भरी और मंगलसूत्र पहनाया। फिर अग्नि कुंड के आगे 7 फेरे लिए। हर फेरे पर पढ़े जाने वाले श्लोक का अर्थ उन्होंने अपनी भाषा में समझा। 

आगरा पहुंचने के बाद इस्केंडर और बासमा ने सबसे पहले मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद उन्होंने आगरा के एक होटल में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में दोनों के परिवार और दोस्त शामिल हुए। दोनों ने बताया कि उन्हें हिंदू रीति रिवाज से शादी करके बहुत खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति बहुत समृद्ध और खूबसूरत है। इस्केंडर और बासमा की शादी को लेकर आगरा में काफी उत्साह देखा गया। शहर के लोगों ने इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं। 

बता दें कि इसकेंदर 31 साल के और बसमा 29 साल की है। दोनों पेरिस में नौकरी करते हैं। यह शादी आगरा के केसर रेस्टोरेंट में हुई। यहां के संचालक जावेद अली ने बताया कि इसकेंदर का जयपुर से फोन आया था। वह आगरा में शादी करना चाहते थे। रविवार को ही दोनों आगरा पहुंचे थे।


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj