सुहागरात पर दुल्हन ने किया दूल्हे का कत्ल, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2016 - 02:35 PM (IST)

आगरा: आगरा में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला जहां सुहागरात की सेज पर दुल्हन ने पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह घर की तिजोरी में रखे जेवर, कैश और महंगे सामान लेकर फरार हो गई। घटना के बाद से घर में मातम छाया है। दुल्‍हन को पति ने 90 हजार में खरीदकर शादी की थी। 
 
जानकारी के मुताबिक, आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह आगरा के आवास विकास के सेक्टर चार में रहता था। युवक का उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और उनकी पहली पत्नी से दिव्यांग बेटा था। आरोपी महिला कुछ समय पहले ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के संपर्क में आई थी। मृतक ने तीन दिन पहले ही नैनीताल में मंदिर तारा नाम की युवती से दूसरी शादी की थी। 
 
मंगलवार को लुटेरी दुल्हन ने सुहागरात की सेज पर पति और उसके बेटे को दूध में नींद की गोली डालकर बेहोश कर दिया। इसके बाद निर्मल सिंह की हत्या कर दी, जबकि बेटे को मृत समझकर फरार हो गई। दिव्यांग बेटे को होश में आने पर उसने शोर मचाया जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मामलें की जांच में लगी हुई है।