आगरा: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, 7 बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 27, 2021 - 09:11 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा की सिकन्दरा पुलिस ने डकैती का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पौने छह लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात आदि बरामद किए।  पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिकन्दरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने कल रात संयुक्त रुप से सूचना के आधार पर जेसीवी चौराहा के पास मोटर साइकिल सवार बदमाशों की घेराबन्दी की गयी, तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।

 पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में विपिन नामक बदमाश घायल हो गया, जिसे उसके छह साथियों सचिन ,गणेश लखन ,मनीष,अरूणपाल और विशाल को गिरफ्तार कर लिया।   उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे एवं निशादेही पर डकैती के दौरान लूटे गये पांच लाख 75 हजार रूपये नगद के अलावा लाखों के जेवरात ,दस मोबाइल फोन,लैपटॉप, तीन घड़ी, छह एटीएम काडर्, तीन तमंचे और कारतूस आदि बरामद किए गये। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।   प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद नगदी, सोने के आभूषण, लैपटॉप, घडी आदि थाना सिकन्दरा पर दर्ज डकैती से सम्बन्धित है। गिरफ्तार बदमाशों को आज जेल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static