Agra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो युवतियां घायल

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 03:00 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य युवतियां घायल हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त दो पहिया वाहन पर दो युवतियां और एक व्यक्ति सवार थे, इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान जमील खान के रूप में की गयी है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवतियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static