Agra Suicide: पहले ईंट से तोड़ा मोबाइल...फिर किशोरी ने छठी मंजिल से लगा दी छलांग, दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 01:14 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मचा गया जब एक किशोरी (Girl) ने छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

62 वर्षीय सिमी आनंद के यहां काम करती थी सलोनी  
पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब पौने सात बजे की है। उन्होंने कहा कि नगला बूढ़ी निवासी जूता कारीगर गोविंद की पुत्री सलोनी (17) अपार्टमेंट में रहने वाली 62 वर्षीय सिमी आनंद के यहां काम करती थी। उनकी पुत्री और दामाद पंजाब में नौकरी करते हैं। पुत्री के दोनों बच्चे सिमी के पास रहते हैं। बड़ा 10 और छोटा दो वर्ष का है। सिमी के पति अजय आनंद का निधन हो चुका है।

तेज आवाज सुन गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंचे
सिमी आनंद ने अपनी देखभाल के लिए कविता नाम की घरेलू सहायिका (मेड) को रखा हुआ है, जबकि बच्चों को सलोनी संभालती थी। शाम तकरीबन सात बजे सलोनी ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। तेज आवाज को सुनकर गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। अपार्टमेंट के लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक सलोनी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसआई हरीश शर्मा छानबीन के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बालकनी में मोटे धागे वाला जाल लगा था। ताकि कोई बच्चा रेलिंग पर चढ़ने के बाद नीचे नहीं गिर जाए। सलोनी ने जाल काटकर नीचे छलांग लगाई थी।

पहले ईंट से तोड़ा मोबाइल...फिर बालकनी से नीचे लगाई छलांग
पुलिस ने फ्लैट में काम करने वाली सहायिका कविता से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि सलोनी पहले नीचे गई थी। वह काफी गुस्से में थी। उसने ईंट से पहले अपना मोबाइल तोड़ा। मोबाइल तोड़ने वाली घटना सीसीटीवी में कैद है। उसके बाद वह ऊपर आई। कुछ देर बाद बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कविता ने पुलिस को बताया कि सलोनी का कोई दोस्त था, जिसे लेकर उसके घर पर विवाद हुआ था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है।

 

Content Writer

Mamta Yadav