आगरा: मोहर्रम पर्व को लेकर ताजियादारी शुरू, जगह-जगह से निकाला जा रहा है ताजियों का जुलूस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 03:09 PM (IST)

आगरा: हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हसन व हुसैन की शहादत की याद में नवमी व दसवीं को ताजिया जुलूस निकाला जाता है। मोहर्रम की दसवीं की सुबह कर्बला में पहलाम किया जाता है। आज देश भर में मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान ताज नगरी आगरा में 2 हजार से अधिक ताजिए रखे गए हैं।  वहीं, मोहर्रम में शिया समाज के लोग ताजियों को लेकर सुपुर्द ए खाक करने कर्बला पहुंचे।

जिले के पाय चौकी में सबसे पहले फूलों का ताजिया उठा। मोहर्रम को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ताजिया का जुलूस जगह-जगह से निकाला जा रहा है। वहीं, इस दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी हुई है। पुलिस- प्रशासन के आला अफसर जुलूस मार्ग पर बड़ी संख्या में मौजूद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static