Agra Weather News: घने कोहरे ने छिपाया Taj Mahal, रात में दीदार करने आए पर्यटकों की नहीं पूरी हुई ख्वाहिश

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 04:25 PM (IST)

Agra Weather News: उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा (Agra) में ठंड का सितम जारी है। लगातार तीसरे दिन भी जिले में घना कोहरा छाया रहा और आज भी जहां पर कोल्ड डे जैसे हालात बने। सुबह से लेकर शाम तक जहां कड़ाके की ठंड पड़ती है और कोहरा छाया रहता है। इस घने कोहरे ने ताजमहल (Taj Mahal)  को छुपा लिया है। जिसके चलते रॉयल गेट (Royal Gate) के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से ताजमहल देखने आए लोग नाराज होकर वापस जा रहे हैं। दिन के साथ-साथ रात में भी कोहरा छाया रहा और लोगों को रात में ताज का दीदार न हो सका और लोगों की रात में ताजमहल देखने की ख्वाहिश अधूरी रह गई।



बता दें कि जिले में घने कोहरे का सिलसिला लगातार जारी है। जहां पर जीरो दृश्यता के साथ रात में कड़ाके की ठंड ने लोगों को गलन भरी सर्दी का एहसास करा दिया। वहीं, कोहरे के कारण ताजमहल का रात में दीदार करने की ख्वाहिश रखने वालों को मायूस होना पड़ा। घने कोहरे की चादर ने ताजमहल को छिपा लिया, जिससे रॉयल गेट के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से ताजमहल का दीदार नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ेंः Social Media के जरिए हुई दोस्ती, फिर शोरूम में नौकरी के बहाने किया लगातार Rape
 
वहीं, ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि पर्यटकों की संख्या कम रही है। कोहरे को देखते हुए ही शरद पूर्णिमा से पहले गुरुवार के लिए टिकटों की बुकिंग कम हुई है। आज सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ सूरज पर बादलों का पहरा है और कोल्ड डे जैसी कंडीशन बनी हुई है।

 
जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा
जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8 डिग्री नीचे हैं। धूप खिलने के बाद भी दोपहर में चली शीतलहर के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। शाम को 5 बजे के बाद सूर्यास्त होते ही फिर से कोहरा छाने लगा। जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग ठिठुरते नजर आए।



अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाया रहने की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। घने कोहरे के कारण सुबह दृश्यता बेहद कम रहेगी, वहीं दिन में धूप खिलने के आसार हैं, पर शाम को फिर जल्दी कोहरा शुरू हो सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

Content Editor

Pooja Gill