आगरा: युवक ने फेसबुक पर डाला सुसाइड पोस्ट, कहा- मुझे लड़कियों ने मानसिक रूप से बहुत परेशान कर दिया है

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 05:18 PM (IST)

आगराः आत्महत्या या सुसाइड इन्हें बड़ी ही जटिल परिस्थितियों में लोग गले लगाते हैं। दरअसल किसी भी परेशानियों से लोग इतने दुखी हो चुके होते हैं कि शायद उनका दिमाग काम करना भी बंद देता है कि अब क्या करें। दरअसल उत्तर प्रदेश स्थित ताजनगरी आगरा में लड़कियों की धमकी से परेशान एक युवक ने फेसबुक पर सुसाइड पोस्ट किया है। वहीं जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बता दें कि युवक के बारे में साइबर सेल जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। दरअसल युवक ने फेसबुक पोस्ट में कुछ लड़कियों और महिलाओं को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार बताया है। युवक ने यह पोस्ट फेसबुक पर मंगलवार सुबह की है। इसमें उसने लिखा है कि वह पड़ोस में रहने वाली दो लड़कियों से बहुत दुखी हो चुका है। मुझे और मेरी मां को ये लड़कियां बहुत परेशान कर रही हैं। मेरे खिलाफ झूठे केस करती हैं। लगभग एक वर्ष से पीछे पड़ी हैं। कभी छेड़छाड़ का आरोप लगाती हैं तो कभी दुष्कर्म का। मैंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन वे नहीं मानीं।

मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुका हूं
वहीं युवक ने आगे लिखा है कि अब सीतापुर से इन लड़कियों ने एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। जबकि आज तक मैं सीतापुर नहीं गया। मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुका हूं। इसलिए खुदकुशी कर रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार ये दोनों लड़कियां और उनकी दो सहेलियां हैं। ऐसेमें युवक की फेसबुक से जुड़े लोगों ने यह पोस्ट देखी तो पुलिस को सूचना दी।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static