कृषि मंत्री शाही ने बजट में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी किए जाने पर सीएम योगी का किया आभार व्यक्त

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 04:43 PM (IST)

लखनऊः यूपी सरकार ने विधानसभा में शुक्रवार वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ 52 लाख रुपए का बजट पेश किया। बजट में किसानों के लिए कई योजनाएं घोषित की गई हैं। प्रदेश के कृषि सूर्य प्रताप मंत्री शाही ने बजट में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी किए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री शाही ने गांव और किसानों को योगी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने सिंचाई और विद्युत वितरण के लिए बजट में 54 फीसदी की बढोत्तरी किए जाने की भी जानकारी दी।

सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विभाग के 2 डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारियों सहित कुल 6 कर्मचारियों को काम में शिथिलता बरतने और तय लक्ष्य के प्रति उदासीनता अपनाने जैसे आरोपों में निलम्बित करने की जानकारी भी दी। शाही ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 612 करोड़ का बजट खर्च का लक्ष्य रखा गया है। 

कृषि मंत्री ने किसानों को सिंचाई के लिए 10 हज़ार से अधिक सोलर पम्प उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी। इस बीच उन्होंने केंद्र सरकार के बजट में डेढ़ गुणा अधिक एमएसपी पर किसानों की फसल खरीदे जाने की घोषणा का जिक्र किया। साथ ही अपने महकमे की तरफ से सारी सुविधाएं दिए जाने की भी बात कही।