किसानों के अतिरिक्त DAP की मांग के लिए कृषि मंत्री शाही ने भारत सरकार के समक्ष रखा प्रस्ताव, मिली मंजूरी
punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 06:38 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश में किसानों को सुगमता पूर्वक उनकी मांग के अनुरूप डीएपी उर्वरक की आपूर्ति कराए जाने हेतु प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा उर्वरक सचिव भारत सरकार एवं संयुक्त सचिव से मंगलवार को मुलाकात कर उत्तर प्रदेश की डीएपी उर्वरक की मांग को विस्तार से रखा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में उर्वरक आपूर्ति शीघ्र कराने की मांग रखी।
प्रदेश में DAP की कमी नहीं
बैठक में उत्तर प्रदेश हेतु प्रतिदिन कुल 10 रैक की आपूर्ति की मांग की गई। जिनमें से 3-4 उर्वरक रैक मै0 इफको एवं मै० कृभको को सहकारिता क्षेत्र हेतु डिस्पैच कराए जाने का निर्णय हुआ है। 40 रैक्स का 4 दिनों में आपूर्ति की सूची पोर्टवार एवं जनपदवार दी गई है। जिससे कि कृषकों को डीएपी उर्वरक की आपूर्ति निरन्तर सुगमतापूर्वक उपलब्ध होती रहेगी। 22 नवंबर 2022 तक प्रदेश में 1 लाख 95 हजार मी.टन डीएपी उर्वरक का स्टॉक जनपदों में उपलब्ध है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में डीएपी की किसी प्रकार की कमी नहीं है।
बैठक में उच्च अधिकारी मौजूद
उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री के साथ बैठक में भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय में उर्वरक विभाग के सचिव अरुण सिंघल, संयुक्त सचिव सुश्री नीरजा आदिदाम तथा उत्तर प्रदेश प्रदेश के संयुक्त कृषि निदेशक उर्वरक अनिल कुमार पाठक ने सहभागिता की। और मंत्री जी की मांग को मंजूरी प्रदान कर दी।