फिल्म जगत से बेहद दुखद खबर: दिग्गज अभिनेता ने छोड़ी दुनिया, 170 से ज्यादा फिल्में .... 7 दशकों का शानदार सफर थमा! इंडस्ट्री में शोक

punjabkesari.in Wednesday, Jan 07, 2026 - 04:55 PM (IST)

UP Desk : दक्षिण कोरियाई सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के  दिग्गज एक्टर्स में शामिल आन सुंग-की का सोमवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई वर्षों से रक्त कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की सूचना सियोल के ‘सूनचुनह्यांग यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल' ने दी। छह दशक लंबे करियर और लोगों के बीच उनकी सकारात्मक व सौम्य छवि के कारण उन्हें ‘‘द नेशन्स एक्टर'' कहा जाता था। 

दशकों तक इंडस्ट्री में सक्रिय रहने वाले एक्टर ने 170 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर पीढ़ी के दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। पिछले सर्वेक्षणों में आन को दक्षिण कोरिया का सबसे चहेता अभिनेता चुना गया, जिसके कारण उन्हें ‘‘द नेशन्स एक्टर'' कहा जाता है। उनके किरदारों में हमेशा इंसान और जिंदगी की सच्चाई झलकती थी, जिसकी वजह से दर्शक उनसे खुद को जोड़ पाते थे। 

आन ने दक्षिण कोरिया के प्रमुख फिल्म पुरस्कारों में 20 से अधिक ट्रॉफियां जीतीं। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में पांच बार ‘ग्रैंड बेल' पुरस्कार जीता। दक्षिण कोरिया का कोई भी अन्य अभिनेता अब तक यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है। 

यह भी पढ़ें : UP में सर्दी का सितम, बढ़ी ठिठुरन... 11 सालों का टूटा रिकॉर्ड! फिर बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, इतने दिन रहेंगे बंद... चौंका देगा फैसला

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सर्द मौसम और शीतलहर के असर को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए कई जिलों में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने तक यह फैसला जारी रह सकता है .... पढ़ें पूरी खबर.....  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static