प्रयागराज: वायु सैनिक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 06:13 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घर में वायु सैनिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हंड़यिा थाना क्षेत्र के रसूलपुर तलिया निवासी दीपक (28) कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजन उसको फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दीपक भारतीय वायु सेना में तैनात है। वह अपने घर छुट्टी में आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के चाचा ने बताया कि उसके आत्महत्या करने का कोई कारण परिजनों को ज्ञात नहीं है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें.....
Holi 2024: कचनार के फूलों से बने गुलाल से होली खेलेंगे रामलला, त्रेतायुग में अयोध्या का राज्य वृक्ष था ये पेड़
लंबे इंतजार के बाद जब रामलला अपनी जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इसलिए इस बार रामलला की होली खास होने वाली है। राम लला इस बार की होली कचनार के फूलो से बने हर्बल गुलाल से खेलेंगे। इस खास गुलाल को राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ें.....
यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत, रेव पार्टी में सांपों के जहर की आपूर्ति मामले में मिली जमानत
यूट्यूब एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रेव पार्टी में सांपों के जहर की आपूर्ति के मामले में फंसे एल्विश यादव को कोर्ट ने जमानत दे दी है। यादव को पुलिस ने पांच दिन पहले गिरफ्तार किया था। उसके बाद गौतम बुद्ध नगर की लुक्सर जेल बंद थे। मामले की सुनवाई कर रहे सीजीएम जय हिन्द सिंह ने एलवीश यादव को जमानत दी है।

Content Editor

Harman Kaur