अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेजना ‘अलोकतांत्रिक’: डॉ.निर्मल खत्री

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 04:42 PM (IST)

अयोध्याः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके डॉ. निर्मल खत्री ने प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर अलोकतांत्रिक कहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को बिना विलंब किए रिहा करने की बात कही।

दर्ज मुकदमें किए जाएं समाप्त 
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में विपक्षी दल को अपनी आवाज को उठाने का अधिकार है। इस पर गिरफ्तारी बिल्कूल गलत व अलोकतांत्रिक है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष व प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे को समाप्त किया जाए व नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे भी स्पंज किए जाएं।

जिला प्रशासन की तारीफ 
इसके साथ ही उन्होंने कोरोना काल में किए गए कार्यों को लेकर अयोध्या जिला प्रशासन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच प्रशासन ने बेहतरीन काम किया है। प्रशासन ने गलियों-मुहल्लों तक सब्जी और आवश्यक वस्तुएं पहुंचाया। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के लिए प्रशासन ने राशन व दूध की कमी नहीं होने दी।

 

Author

Moulshree Tripathi