2022 में उत्तर प्रदेश की सत्ता पर होगा कांग्रेस का कब्जा: अजय कुमार लल्लू

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 03:04 PM (IST)

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के बढ़े जनाधार से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस के नये नवेले अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दावा किया कि वर्ष 2022 के चुनाव में बहुमत हासिल कर कांग्रेस राज्य की सत्ता पर काबिज होगी।

स्थानीय विधायक ने कहा कि जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जाति धर्म को लेकर भेदभाव नहीं करती। संगठन से लेकर सत्ता में भागीदारी तक सभी वर्ग का पूरा ख्याल रखा जाता है। उन्होने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश की सत्ता पर कांग्रेस काबिज होगी।

उन्होंने कहा कि जनता बदलाव को साकार करने जा रही है। कांग्रेस के प्रति जनता के बढ़ते रूझान से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोग अब घबराने लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। दो प्रदेशों के विधानभा चुनाव ने परिवर्तन का स्पष्ट संदेश है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो बंद पड़े कल-कारखानों को चालू कराकर युवाओं को रोजगार मुहैया कराई जाएगी। उन्होने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस से काफी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं, यह परिवर्तन का ही संकेत है।

लल्लू प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को यहां पहली बार आये थे। उनके स्वागत के लिये जनसैलाब उमड़ पड़ा था। स्वागत के लिए कांग्रेसियों में होड़ लगी रही। कई जगह दलीय सीमा भी टूटती नजर आई।


 

Tamanna Bhardwaj