घसीट कर हिरासत में लिए गए अजय लल्लू, बोले- कहां गए न्याय-कानून की बात करने वाले

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 05:14 PM (IST)

लखनऊः उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनके साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हज़रात गंज के गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। उन्नाव की बेटी की दुखद घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए कूच किया। जिस पर पुलिस ने बैरिकेड लगाया और लाठीचार्ज किया। वही अजय कुमार लल्लू को योगी की पुलिस ने बड़ी बेरहमी के साथ घसीटा और उनको बस में धकेल कर हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया है।

इस पर अजय कुमार लल्लू ने सवाल उठाते हुए कहा कि कानून और न्याय की बात करने वाले कहां गए हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। सरकार के लोग कहां सोए हुए थे। जब उस पीड़ित बहन के घर में घुसकर उसके पिता को मारा गया और जब उसके खेत में आग लगा दी गई।

उन्होंने कहा कि उसकी छोटी बहन को स्कूल जाने से रोका गया, तब सरकार कहा थी ये सरकार अत्याचारी के साथ है। ये सरकार अपराधियों के साथ खड़ा होने का काम किया है। एक छोटी सी बच्ची यह कह रही थी कि जब जा रही थी तो दबंगों ने उसे स्कूल जाने से रोका। पीड़िता रोज रायबरेली और उन्नाव जाती थी। पीड़ित रोज़ अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाती थी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी एप्लीकेशन लिखा था और सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उसकी नही सुनी। ये सरकार महिला विरोधी सरकार है।

Tamanna Bhardwaj