अजय लल्लू ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में किया झंडारोहण, BJP की कुरीतियों पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 12:52 PM (IST)

लखनऊ: देशभर में आज 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तमाम कांग्रेसियों की मौजूदगी में झंडारोहण किया। इस दौरान लल्लू ने भाजपा की कुरीतियों पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, न डरे हैं, न डरेंगे, हम लड़े हैं और लड़ेंगे। लल्लू ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।  इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को याद कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।   

Edited By

Umakant yadav