एटा मामले पर बोले अजय कुमार लल्लू- सरकार सुन ले...ये अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 06:50 PM (IST)

लखनऊः लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के एटा में एक परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरीके से खड़ी है। लॉक डाउन में भी हत्या पर रोक नहीं लग रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी वाहा वाही करते नहीं थकते हैं। अपने मुंह मीया मीठू बना करते हैं, लेकिन असलीयत आपके सामने है। लॉकडाउन का समय चल रहा है। फिर भी हत्याओं पर कोई लॉक नहीं लग पाया है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या हुई है, इससे पहले भी कई जगहों पर हत्याएं हुई हैं। इन हत्याओं पर लगाम कब लगेगी?

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी करें। प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कान खोल कर सुन ले ये अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
 

Tamanna Bhardwaj