UP News: कल अयोध्या जाएंगे अजय राय, रेप पीड़ित दलित छात्रा के परिजनों से करेंगे मुलाकत

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2024 - 02:01 AM (IST)

Lucknow News, (अश्वनी कुमार सिंह): कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कल अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे में अजय राय रौनाही थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दोपहर 1:00 बजे रौनाही पहुंचेंगे।

बता दें कि अयोध्या राममंदिर में सफाई का काम करने वाली दलित छात्रा से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। अयोध्या के कैंट थाने में छात्रा द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के अनुसार, 16 से 25 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग मौकों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कैंट के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शुरू में बताया था कि प्राथमिकी 2 सितंबर को दर्ज की गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद, शुक्रवार दोपहर को अयोध्या के पुलिस अधीक्षक (शहर) मधुवन सिंह ने दो और गिरफ्तारियों की पुष्टि की। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान वंश, विनय, शारिक, शिवा और उदित के रूप में हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static