अजित सिंह निर्विरोध चुने गये रालोद के अध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Dec 28, 2019 - 10:55 AM (IST)

लखनऊ: चौधरी अजित सिंह को लगातार 10वीं बार राष्ट्रीय लोकदल का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।  रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे ने शुक्रवार को यहां बताया कि पार्टी संगठन के लिये अजित सिंह ने 21 दिसम्बर को नामांकन भरा था। अध्यक्ष पद के लिये अजित सिंह का अकेला नामांकन प्राप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी शिवकरन सिंह ने उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया है।  

अजित सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मसूद अहमद, प्रवक्ता अनिल दुबे, वसीम हैदर, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, रजनीकांत मिश्रा, रमावती तिवारी, मनोज सिंह चौहान, एम0ए0 आरिफ, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल समेत संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।   

Ajay kumar