Akanksha Dubey Death Case: आकांक्षा की मौत के मामले में सिंगर समर की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, जज देखेंगे CCTV फुटेज

punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 02:17 PM (IST)

वाराणसी, Akanksha Dubey Death Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह जेल में है। इस मामले में समर सिंह की जमानत याचिका पर शुक्रवार को वाराणसी जिला जज की कोर्ट में सुनवाई होनी है। समर सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया है। जिसके चलते उसने केस में साक्ष्य के अभाव और झूठा फंसाने की बात कहते हुए जमानत की अपील दायर की है। याचिका में बताया कि जांच में अब तक उसके खिलाफ कोई भी साक्ष्य या मौत में संलिप्तता सामने नहीं आई है। विवेचना और जांच पूरी होने तक उसे जमानत दी जाए।

इस याचिका पर वाराणसी में जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश शुक्रवार दोपहर आकांक्षा दुबे की मौत केस में सुनवाई करेंगे। इससे पहले जज के समक्ष पुलिस मालीक्यू बार और होटल सोमेंद्र के सीसीटीवी फुटेज रखेगी। विवेचक की ओर से केस की विवेचना, पीड़िता वादी के बयान और अब तक काटे गए पर्चे भी पेश किए जाएंगे। जिला जज अजय कृष्ण की ओर से सभी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी। जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए आज तलब किया है। समर सिंह वाराणसी जिला कारागार में बंद है। 

बता दें कि ​​​​​​सारनाथ में 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में लटकता पाया गया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की आत्महत्या का केस समझ कर जांच कर रही थी। ऐसे में आकांक्षा का मौत के पहले का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उसने समर सिंह पर गंभीर आरोप लगााए।  इसमें समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का कारण दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद अब तक पहेली बना हुआ है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj