मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में नया खुलासा, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 04:39 PM (IST)

वाराणसी: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में चौंकाने वाला सनसनीखेज सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना वाले दिन देर रात लगभग 2 बजे आकांक्षा दुबे को उसका मित्र संदीप सिंह अपनी गाड़ी होटल में होटल के कमरे तक छोड़ने आया था। छोड़ने के बाद लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा दुबे के कमरे में संदीप रुका हुआ था।
अब सवाल यह है कि आखिर उस शख्स से आकांक्षा दुबे का क्या रिश्ता था? वहीं, इस मामले को लेकर आकांक्षा दुबे की मां ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि घटना के 6 दिन बीतने के बाद भी वीडियो में दिख रहे संदीप सिंह को पुलिस ने छोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। आकांक्षा दुबे का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाये गए फंदे से लटकता पाया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) ज्ञान प्रकाश राय ने रविवार को कहा था कि आकांक्षा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है।
शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आयी थीं
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली आकांक्षा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आयी थीं और सारनाथ थानाक्षेत्र के एक होटल में ठहरी थीं। रविवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आईं तो साथियों के कहने पर होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाभी से उसके कमरे का गेट खोला। आकांक्षा ने 'कसम पैदा करने वाले की '2', मुझसे शादी करोगी' (भोजपुरी) और 'वीरों के वीर' सहित कई क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनय किया था। रानी चटर्जी, विनय आनंद और आम्रपाली दुबे जैसी भोजपुरी फिल्म हस्तियों ने आकांक्षा की मौत पर सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Panihati Dahi Chida Festival: यहां का विशेष प्रसाद पाने के लिए उमड़ता है भक्तों का हजूम, जानें क्यों
