अकबर बंजारा और सलमान एनकाउंटर में ढेर, असम पुलिस की पुलिस रिमांड पर थे आरोपी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 06:55 PM (IST)

लखनऊ: मेरठ जिले के दो गौ तस्करों को असम पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। दरअसल, अकबर बंजारा और सलमान को असम पुलिस पेशी पर लेकर आ रही थी इसी दौरान तस्करों ने मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान असम पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें अकबर बंजारा और सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। पुलिस ने आरोपियों पर 2 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

बता दें कि  गौ-तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान के ऊपर मेरठ जिले के विभिन्न थानों में दर्जनभर से ज्यादा केस दर्ज है। आरोप है कि गोकशी करने के बाद अकबर बंजारा गोमांस असम से दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था। जिसके आरोप में असम पुलिस ने उसे सात दिन के रिमांड पर लिया हुआ था।  लेकिन रिमांड के दौरान आरोपी पुलिस कस्टडी से निकल कर भागने लगे फिर पुलिस ने उनका पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।  जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें दोनों आरोपी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को विधिक कार्रवाई के बाद मेरठ पुलिस को सौंप देगी।
 

Content Writer

Ramkesh