UP Political News: सपा कार्यालय पर लगा अखिलेश और नीतीश का पोस्टर, यूपी-बिहार मिलकर केंद्र से मोदी सरकार हटाने का संदेश

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 12:40 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर में लिखा है कि यूपी और बिहार, गई मोदी सरकार। दरअसल, सपाई पोस्टर के माध्यम से जनता को यह संदेश देना चाहते है कि यूपी और बिहार एकजुट होकर भाजपा के लोकसभा सदस्यों की संख्या कम कर दें तो केंद्र से भाजपा की सरकार सकती है।

बिहार की राजनीति में उलटफेर देखने के बाद विपक्ष पार्टियों में आत्मविश्वास भरा हुआ है। जानकारों का कहना है कि 2024 होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को दोनों राज्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हाल में ही देश भर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की और विपक्ष को एकजुट किए जाने का संदेश दिया। यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने भी 125 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उम्मीद की जा रही है कि सपा यूपी में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी। यूपी व बिहार में लोकसभा की कुल मिलाकर 120 सीटें हैं जिन पर 2019 के चुनाव में भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें जीती थी। विपक्ष इन प्रदेशों में भाजपा की सीटें कम कर केंद्र की सत्ता से उसे बेदखल करने की योजना बना रहा है। 

लोकसभा का चुनाव भाजपा के लिए हो सकता है कठिन राह
बिहार में भाजपा ने जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 40 में से 39 सीटें जीती थी। अब जदयू के भाजपा से अलग होने पर भाजपा को राज्य में बड़ी संख्या में सीटों का नुकसान होना तय माना जा रहा है। महाराष्ट्र में भी शिवसेना भाजपा से अलग हो चुकी है। ऐसे में 2024 में भाजपा की राह कठिन मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static