भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- सरकारी खर्च पर RSS कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर रही

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 04:21 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी खर्च पर आरएसएस कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने का खेल शुरू कर दिया है। लोक कल्याण मित्रों की नियुक्ति राजकोष का निर्लज्ज दुरुपयोग है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला उपहास है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि संघ कार्यकर्ताओं को सरकारी धन से पोषित और संरक्षित करने का खेल भाजपा सरकार में शुरू हो गया है। एक सुनियोजित योजना के तहत राज्य सरकार संघ कार्यकर्ताओं को लोक कल्याण मित्र के पदों पर समायोजित करना चाहती है। जिनका काम भाजपा सरकार की कथित उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा।

अखिलेश ने कहा लोक कल्याण मित्रों के नाम पर भाजपा सरकार जो खेल खेलने जा रही है। वह जनोपयोगी न होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला मजाक है।

Tamanna Bhardwaj