BJP के राज में महिलाओं और बच्चियों का मान-सम्मान असुरक्षितः अखिलेश
punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 01:28 PM (IST)
लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। किसी का जानमाल भी नहीं सुरक्षित है। अपराधी खुलेआम आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के राज में पूरी तरह अराजकता व्याप्त है। असामाजिक तत्व कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। महिलाओं और बच्चियों का मान-सम्मान असुरक्षित है। नोटबंदी-जीएसटी की मार से व्यापार-उद्योग ठप्प हैं।
वहीं इस दौरान दबंगों और प्रशासन के मनमाने रवैये से प्रताडि़त लोगों ने भेंट कर अखिलेश को अपनी परेशानियां बताई।