3 राज्यों में मिली शिकस्त से डरी BJP ने बनाया सपा को बदनाम करने का एजेंडा: अखिलेश

punjabkesari.in Thursday, Dec 20, 2018 - 10:42 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली शिकस्त से डरी बीजेपी ने लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची सपा को बदनाम करने की ठानी है।

मुख्यमंत्री की ‘ठोको’ भाषा से बिगड़ा माहौल
सपा विधानमंडल दल की बैठक को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने किसानों को तबाह किया है। नौजवानों के सपनों को तोड़ा है। सूबे में कानून व्यवस्था चौपट है और अराजकता का राज है। मुख्यमंत्री की ‘ठोको’ भाषा से माहौल बिगड़ा है। बुनियादी मुद्दों से बीजेपी मुंह छिपाती है। किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं होती है। भ्रष्टाचार भी एक बड़ा मुद्दा है। बीजेपी में मंहगाई से जनता बदहाल है।

जनता को बहकाने-भटकाने में माहिर BJP
उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में समाजवादी पार्टी ने ही काम किया है। राज्य में कानून का राज समाप्त है। बीजेपी मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। वह जनता को बहकाने-भटकाने में माहिर है। जनता मंहगाई और व्यापारी जीएसटी से त्रस्त हैं। बीजेपी की योजनाएं दिखावटी है। वह लोकतंत्र के साथ धोखा कर रही है।

Deepika Rajput