अखिलेश का हमला- सोचो अगर हमने UP में कांग्रेस को छोड़ दिया तो क्या होगा

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 09:28 AM (IST)

लखनऊः राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा ठुकराए जाने से आहत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर उनकी पार्टी कांग्रेस का साथ छोड़ दे तो उसका हश्र क्या हो सकता है। राजस्थान में समाजवादियों को कांग्रेस ने साथ नहीं लिया। सोचों अगर हमने उत्तर प्रदेश में उन्हें छोड़ दिया तो क्या होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी की नीतियां एक जैसी हैं इनमें कोई अंतर नहीं है। देश में खुशहाली का रास्ता समाजवादी रास्ता ही है। बीजेपी को जनता ने वोट दिया था कि मंहगाई कम करेंगे। बीजेपी ने कांग्रेस से भी ज्यादा दोगुनी मंहगाई बढ़ाई। बीजेपी किसानों की आय दुगनी करने की बात करती है पर कैसे बढ़ाएगी इसका अता-पता नहीं है। राजस्थान में रोजगार नहीं हैं। जनता को, नौजवानों को धोखा मिल रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में समाजवादियों की जीत का संदेश पूरे देश में जाएगा। राजस्थान में भी साइकिल चल पड़ी है। अब यह तेजी पकड़ेगी। यह थमने वाली नहीं है। जब तक राजनीतिक सम्मान नहीं होगा, आर्थिक सम्मान नहीं होगा तब तक सामाजिक सम्मान भी नहीं होगा। जनता को यह बात समझनी चाहिए।
 

Deepika Rajput