Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष का दावा- किसानों को सपने...पूंजीघरानों को संरक्षण देने वाली नीतियां बनाती है भाजपा सरकार

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 07:43 PM (IST)

लखनऊ, Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) ( Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने कहा कि पूंजीपतियों की हितैषी भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के कार्यकाल में पूरे साल किसान तबाह रहे। यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा राज में पूरे साल किसान ( Farmers) तबाह रहे। सूखा, बारिश के संकट से जूझते किसान को खेती की बढ़ती लागत और सरकार द्वारा मिल रही घोर उपेक्षा का भी सामना करना पड़ा। वायदा किया गया था कि किसान की आय दुगनी की जाएगी, उसे मुफ्त बिजली, सिंचाई का लाभ मिलेगा लेकिन किसानों पर मिली कर्ज और आर्थिक तंगी की सौगात जिसने उसे आत्महत्या को मजबूर कर दिया। आखिर किसान के साथ यह धोखा कितने दिन और चलेगा।

ये भी पढ़ें- ये नहीं देखा तो क्या देखा! 2022 की सबसे चर्चित लड़ाई, 'तू-तड़ाक' से 'बाप' तक पहुंचे अखिलेश और केशव मौर्य
 

‘किसान पूरी रात जाग कर अपनी फसल की रखवाली करने को मजबूर’
उन्होंने कहा भाजपा हमेशा किसान और गरीब विरोधी रही है। वह पूंजीघरानों को संरक्षण देने वाली नीतियां बनाती है। पिछले आठ सालों से वह किसानों को सिर्फ सपने दिखाती रही है। भाजपा सरकार (BJP Government) के सत्ता में आने के बाद से महंगाई दोगुनी हो गई। छुट्टा और आवारा पशुओं (Stray animals) ने किसानों की फसल को तहस-नहस कर फसल को बर्बाद कर दिया हैं। किसानों के लिए यह विकराल समस्या है। किसान पूरी रात जाग कर अपनी फसल की रखवाली करने को मजबूर है। इस कड़ाके की ठंड में कई किसानों की मौतें भी हो चुकी है।      

ये भी पढ़ें- VIDEO: New Year 2023: नए साल पर पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग मचाना पड़ेगा भारी, यूपी पुलिस ने जारी किए निर्देश

भाजपा सरकार ने गन्ने का भुगतान ही नहीं किया: अखिलेश
यादव ने कहा कि तीन महीने से अधिक समय से गन्ना पेराई चल रही है मगर सरकार एवं मिल मालिकों द्वारा गन्ना किसानों का शोषण जारी है। सरकार ने 15 दिनों में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का वादा किया था। गन्ना शुगर कंट्रोल एक्ट के मुताबिक 14 दिन में भुगतान न होने पर उस पर ब्याज भी देय होता है। भाजपा सरकार ने गन्ने का भुगतान ही नहीं किया, ब्याज की अदायगी का तो जिक्र भी नहीं होता है।

ये भी पढ़ें- तेज गाड़ी चलाने के आदी थे Rishabh Pant! यूपी Police दो बार काट चुकी चालान, अभी तक नहीं भरा जुर्माना

‘किसानों को धोखा दे रही भाजपा सरकार’
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं समाजवादी पार्टी लगातार उठाती रही है। समाजवादी पार्टी किसानों की समस्याओं को सदन से सड़क तक हर जगह उठाएगी। भाजपा सरकार किसानों को धोखा दे रही है। किसानों से झूठे वादे करती है।

Content Writer

Mamta Yadav