अखिलेश मंत्रिमंडल का विस्तार, फिर मंत्री बने गायत्री प्रजापति

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2016 - 02:10 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मंत्रिमंडल के आठवें विस्तार में आज गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत तीन मंत्रियों को फिर से शामिल किया गया जबकि छह की पदोन्नति हुई और एक नया चेहरा शामिल किया गया। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रामनाईक ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव समेत कई मंत्री और नेता मौजूद थे। अखिलेश मंत्रिमंडल में नवोदित चेहरा जियाउद्दीन रिजवी ने खुदा के नाम पर उर्दू में शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल में एक बार फिर से शामिल किए गऐ गायत्री प्रसाद प्रजापति, मनोज पांडेय और शिवाकांत ओझा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 

उत्तर प्रदेश अखिलेश विस्तार दो अंतिम लखनऊ उत्तर प्रदेश अखिलेश विस्तार दो अंतिम लखनऊ मंत्रिमंडल में कल तक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा पाये रियाज अहमद,यासिर शाह और रविदास मल्होत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा,शंखलाल मांझी और नरेन्द्र वर्मा का भी प्रमोशन कर उन्हे कैबिनेट में शामिल किया गया है। इस बीच लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई है। 

गौरतलब है कि पिछली 12 सितंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर सिंह को मंत्रिमंडल से हटा दिया था और अगले ही दिन मुख्य सचिव दीपक सिंहल का तबादला कर दिया था और उनके स्थान पर राहुल भटनागर को मुख्य सचिव नियुक्त किया था। अखिलेश यादव से उनके चाचा और कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव इस कदर नाराज हो गये थे कि उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था हालांकि मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नही किया था। करीब एक सप्ताह तक यादव परिवार में छिड़ी रार को थामने के लिये सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को आगे आना पड़ा था। सपा मुखिया ने मुयमंत्री अखिलेश यादव से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान छीनकर अपने अनुज शिवपाल को सौंप दी थी।