अखिलेश का दावा-विधान सभा 2022 चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी सपा

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 08:21 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि किसानों के हित के नाम पर लाये गये तीन कृषि कानून से किसान बर्बाद हो जायेंगे । भाजपा किसानों के लाभ का कानून बता रही है जबकि इससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें है परन्तु नौजवानों की ऐतिहासिक बेरोजगारी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा है। दिल्ली की सरकार बड़े-बड़े संस्थान बेच रही है। प्रदेश की सरकार चीजें बेचने में पीछे नहीं है। श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बसपा, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों से आए नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने इन साथियों के पार्टी में आने का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी का मनोबल बढ़ा है और बूथ पर लडऩे वाले नेता कार्यकर्ता हमें मिल रहे हैं। पार्टी की कोशिश रहेगी कि बिना भेदभाव ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने दावा किया कि अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पंचायत चुनावों से भी शानदार परिणाम 2022 में आएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि इन्वेस्टमेंट आ रहा है तो कहां जा रहा है? उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें और फर्जी एनकाउण्टर हुए हैं। 

Content Writer

Ramkesh