रेप केस में दोषी गायत्री प्रजापति की पत्नी के टिकट पर अखिलेश ने दी सफाई, कहा- 'पत्नी पर नहीं दर्ज है कोई केस'

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 06:07 PM (IST)

लखनऊ: नाबालिग से रेप मामले में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को सपा ने अमेठी से टिकट दिया है। वहीं इस मामले में भाजपा ने अखिलेश पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा के तंज के बाद अखिलेश ने सफाई  देते हुए कहा कि सपा नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे भाजपा ने दर्ज कराए हैं। यादव ने कहा कि महाराजी प्रजापति पर कोई केस नहीं दर्ज है मंत्री गायत्री प्रजापति पर आरोप है।  वहीं लम्बे समय से जेल में बंद आजम खान का भी बचाव करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। अखिलेश ने सपा प्रत्याशी  नाहिद हसन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी ने उनके खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना में केस दर्ज कराया है। फिलहाल आजम खान को अखिलेश ने रामपुर के स्वार विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अजाम जेल में रह कर ही विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं  एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को जेल से ही पर्चा दाखिल करने की अनुमति दे दी है।

बता दें कि आजम खान सीतापुर जेल में हैं। उनके खिलाफ 100 से ज्यादा मामले दर्ज है। अभी हाल ही में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से जमानत मिली है। रिहा होने के बाद उन्होंने सरकार पर कई सवाल किए। उन्होंने कहा मेरे पिता 9 बार विधायक रहे चार बार मंत्री रहे उन पर फर्जी तरह से जेल में डाला गया है। अब्दुल्ला ने कहा मेरे के साथ आतंकवादियों से भी बुरा व्यवहार किया जा रहा है। जनता विधान सभा चुनाव में इसका जवाब देगी।
 

Content Writer

Ramkesh