MP में सपा विधायक को मंत्री नहीं बनाने से खफा अखिलेश, यूपी में गैर-कांग्रेसी गठबंधन का किया ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 05:48 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश में बनने जा रहा गठबंधन गैर-कांग्रेसी होगा।

सपा के विधायक राजेश शुक्ला को मध्यप्रदेश में मंत्री न बनाए जाने पर अखिलेश यादव खासा नाराज हैं। इस पर अखिलेश ने कहा कि हम कांग्रेस का भी धन्यवाद देना चाहेंगे कि मध्य प्रदेश में हमारे विधायक को मंत्री नहीं बनाया। हम कांग्रेस और बीजेपी दोनों का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने कम से कम समाजवादियों का रास्ता साफ कर दिया। जबकि सपा का विधायक मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दे रहा था।

उन्होंने कहा कि हम समाजवादियों को न जाने क्या क्या कहा गया था। याद होगा उपचुनाव में समाजवादियों को लेकर क्या कहा था कि ये गठबंधन करने जा रहे दल क्या हैं। किन शब्दों का इस्तेमाल किया था। मैं उन्हें कई बार धन्यवाद दे चुका हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी का इस बात का भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमें बैकवर्ड समझा। हम तो खुद को बैकवर्ड ही नहीं समझते थे। हम तो सबको साथ लेकर चलना चाहते थे। काम पर वोट मांग रहे थे।

Tamanna Bhardwaj