सुशांत सिंह की मौत पर अखिलेश ने जताया दुख, कहा- ‘धोनी’ के रूप में उनकी भूमिका अमर रहेगी

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 04:49 PM (IST)

लखनऊः हमेंशा अपने चेहरे पर मुस्कान रखने वाले बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत ने रविवार की सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके इस आत्महत्या करने की कृत्य से बॉलीवुड जगत, उनके प्रशंसक से लेकर राजनेता तक स्तब्ध  हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनकी मौत पर दुख जताया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूं अचानक जाना हिंदी फ़िल्म जगत और उनके चाहने वालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है। उन्होंने आगे कहा कि दमदार अभिनेता की ‘धोनी’ के रूप में की गई उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी।

Author

Moulshree Tripathi