मायावती की मां के निधन पर अखिलेश ने जताया दुख, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 06:53 PM (IST)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।
PunjabKesari
बता दें कि मायावती की मां का इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा ने दी है। बताया जा रहा है कि उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौर मौत हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है। उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचे पर किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static