सपा युवजन सभा के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर अखिलेश ने जताया दुख

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 07:06 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह चौहान और उत्तराखंड समाजवादी पार्टी नैनीताल के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा के निधन पर दुख प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री उमेश शर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के अस्पताल में उनका कल निधन हो गया। आज उनका दाह संस्कार काठगोदाम के रानी घाट में हुआ। सुरेश परिहार, शोएब अहमद, मोहन कांडपाल, सोहेल खान तथा हरपाल शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

Content Writer

Ramkesh