कल्याण सिंह के निधन पर अखिलेश ने जताया दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए व्यक्त की शोक संवेदना

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 12:16 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर गहरा दुख ब्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि कल्याण सिंह लम्बें समय से बीमार चल रहे थे। उन्हे इलाज के लिए SGPGI में भर्ती कराया गया था। जहां पर लगभग 48 दिन के इलाज लम्बे इलाज के बावजूद भी डॉक्टरों ने उन्हे नहीं बचा पाये। जहां पर उनकी मौत हो गई। वहीं मौत की खबर से परिजन एवं भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है।

Content Writer

Ramkesh