गोलीबारी में शहीद जवान निशांत शर्मा की मौत पर अखिलेश ने जताया दु:ख

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 12:41 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू कश्मीर में सीमापार से हुई गोलीबारी में सहारनपुर के जवान निशांत शर्मा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही दिवंगत आत्मा की की शांति के के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर की गई सीज फ़ायरिंग में सहारनपुर के लाल निशांत शर्मा 18 जनवरी को पेट्रोलिंग के समय दुश्मन देश की तरफ से की गई फ़ायरिंग और बमबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से निशांत के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा था, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह राजौरी सेक्टर में तैनात थे। शहीद का पार्थिव शरीर रविवार रात 10:35 पर सहारनपुर में न्यू शारदा नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। इस दौरान पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान की शहादत के बाद परिजनों को सांत्वना देने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का देर तक शहीद के पैत्रिक गांव में आने का तांता लगा रहा।

Ramkesh