पद्मश्री से सम्मानित भोजपुरी गायक हीरालाल यादव के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 11:00 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यशभारती एवं पद्मश्री से सम्मानित भोजपुरी गायक हीरालाल यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है। इसके साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

यादव ने जारी अपने शोक संदेश में कहा कि हीरालाल यादव ने भोजपुरी गायकी में अपनी अलग पहचान बनाई । इसके लिए उन्हें पद्मश्री एवं यशभारती सम्मान से सम्मानित किया गया।  गौरतलब है कि हीरालाल यादव काफी दिनों से बीमार थे और रविवार को वाराणसी में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह करीब 93 वर्ष के थे।

Ruby