मुजफ्फरनगर में 6 मजदूरों की मौत पर अखिलेश यादव ने व्यक्त किया दु:ख, दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 11:37 AM (IST)

लखनऊ: मुजफ्फरनगर में 6 मजदूरों की हादसे में हुई मौत पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उप्र के मुजफ्फरनगर बस हादसे में प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख, श्रद्धांजलि!

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उप्र के मुजफ्फरनगर बस हादसे में प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख, श्रद्धांजलि! पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों। ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती। इतना ऊपर भी उडऩा ठीक नहीं कि ज़मीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।’’

Ajay kumar