भाजपा शासन में प्रदेश में हर तरफ अराजकता: अखिलेश

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 10:25 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के दौर में प्रदेश में चारों तरफ अराजकता है। 

यादव ने कहा कि राज्य में शिक्षा माफिया, खनन माफिया और आपराधिक माफिया के हाथों में कानून है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन इस सरकार के दौर में आपराधिक मामले बेतहाशा बढ़े हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी कमियों के लिए विपक्ष की पहले रही सरकारों को दोषी बताते हैं लेकिन केंद्र में पांच और उत्तर प्रदेश में अपने दो साल के शासन के दौर का हिसाब नहीं देते। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब के सहारे भाजपा चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौर में प्रदेश में सबसे ज्यादा दंगे हुए।

Ruby