चुनाव प्रचार करते हुए आमने-सामने आ गए अखिलेश और प्रियंका, हाथ जोड़कर किया अभिवादन...देंखे तस्वीरें
punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 08:16 PM (IST)
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के जहांगीराबाद में अनूपशहर बस स्टैंड के पास आज प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व जयंत चौधरी का चुनावी रथ वाहन आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का शिष्टाचार से अभिवादन किया और यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया।
दोनों रुक गए और फिर एक दूसरे की ओर हाथ हिलाया। ये नजारा देख दोनों पार्टियों के समर्थक उत्साह में झूमने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब दोनों ही बड़े नेताओं का ये अंदाज चर्चा का विषय बन गया है।