''पहले 2 चरणों में BJP को मतदाता नहीं मिले...'', अखिलेश यादव बोले- अगले चरणों में ‘बूथ एजेंट'' तक नहीं मिलेंगे

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 11:56 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले 2 चरण में भारतीय जनता पार्टी को मतदाता नहीं मिले और अगले चरणों में उसे ‘बूथ एजेंट' तक नहीं मिलेंगे।
 

'10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज भाजपा का जो बुरा हाल हो रहा...'
सपा प्रमुख ने शुक्रवार को हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद एक ‘बूथ एजेंट' से बातचीत की एक समाचार चैनल की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर साझा की। उन्होंने शनिवार को ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज भाजपा का जो बुरा हाल हो रहा है, उस सच को बोलने की हिम्मत भाजपा का एक ‘बूथ एजेंट' कर रहा है। यह ‘बूथ एजेंट' कह रहा है कि इनके (भाजपा के) पक्ष में मतदान नहीं होने का कारण भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का रोष है जिसकी वजह महंगाई - बेरोजगारी जैसे असल मुद्दे हैं।''

अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘‘पहले दो चरण के मतदान के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा।'' उन्होंने कहा ‘‘अभी दो चरण में भाजपा को मतदाता नहीं मिले, अगले चरणों में ‘बूथ एजेंट' तक नहीं मिलेंगे। जनता ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर और झोला सब बांध दिया है।'' उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट के लिए सभी सात चरणों में मतदान होना है। जिसमें शुरू के दो चरणों में आठ-आठ सीटों के लिए 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। अगले पांच चरणों में 64 सीटों पर मतदान होना है।


ये भी पढ़ें.....
प्रेमी की क्रूरता... लव मैरिज से इनकार किया तो गर्म रॉड से प्रेमिका के चेहरे पर लिखा अपना नाम

यूपी के लखीमपुर खीरी में एक सिरफिरे आशिक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां एक आशिक ने प्रेमिका के दोनों गालों पर रॉड गर्म करके अपना नाम लिख दिया। प्रेमिका की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने प्रेमी से शादी करने से इनकार कर दिया। इस घटना की जानकारी युवती के परिजनों ने पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

 

Content Editor

Harman Kaur