Akhilesh: पूर्व विधायक इजहार और सपा नेता डॉ हरबेश शाक्य को अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 06:46 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कस्बे से पूर्व विधायक इजहार आलम खा समेत डॉ हरबेश शाक्य के घर पहुंकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह समय राजनीतिक बयान बाजी का नहीं है। आज देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की मां का देहांत हो गया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय माता जी हीराबेन का निधन, अत्यंत दु:खद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि! उन्होंने कहा कि  इस दुख की घड़ी में हमारी पार्टी मोदी जी के साथ है।  मैं अपनी तरफ से और पार्टी की तरफ श्रद्धांजलि देता हूं।



उन्होंने कहा कि मां  मां होती है, मां से बड़ा कोई टीचर नही है, हम सभी मां की बजह से खड़े है। वहीं इसके पहले अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी के निधन शोक व्यक्त किया है।  यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दु:खद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि!'' उल्लेखनीय है कि श्रीमती हीराबेन मोदी का आज तड़के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। 

ये भी पढ़ें   UP Nagar Nikay Chunav: OBC आरक्षण को लेकर Mayawati ने की बड़ी बैठक, कांग्रेस और भाजपा को बताया आरक्षण विरोधी
लखनऊ : UP Nagar Nikay Chunav उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। इस दौरान उन्होंने बैठक से पहले पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन भी रखा।

Content Writer

Ramkesh