PM के पत्र पर अखिलेश प्रताप सिंह ने कसा तंज,कहा-जनता को पत्र की नहीं पैसे की जरूरत

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 02:08 PM (IST)

देवरिया: कोरोना महामारी के बीच PM ने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। PM ने देश के नाम पत्र लिख कर पिछले 1 साल की सरकार की उपलब्धियों का रोडमैप बताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा पर जम कर हमला बोले हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कोरोना महामारी से परेशान है। लाखो लोगों की नौकरियाँ चली गई है। गरीब मजदूर किसान परेशान है सरकार अपनी सराहना करने में लगी है।

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी सराहना कभी भी कर सकती है। इस समय जनता को पैसे की जरूरत है न की पत्र की। उन्होंने कहा कि देश की जनता भूखी प्यासी है। जनता को पत्र की नही पैसे की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देश के हर ग़रीबों मजदूरों के खाते में दस हजार रूपए भेज दिए जाए तो जनता सरकार की खुद सराहना करने लगेगी। उन्होंने बताया कि देश की जनता का पेट पत्र से नहीं भरेगा। जनता को इस समय भोजन एवं मूल भूत सुविधाओं की जरूरत है। 

Edited By

Ramkesh