UP में लोकसेवा बिल पारित होने का अखिलेश ने किया विरोध, कहा- ‘यह बहुमत का अपमान’

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 10:12 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लोकसेवा विधेयक शुक्रवार को पारित हो गया। विधेयक पारित होने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे बहुमत का अपमान करार दिया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा "आज विधान परिषद में जिस प्रकार बहुमत का अपमान कर बिल पारित कराए गए, वो सत्ता पक्ष के नैतिक पतन और भाजपा सरकार के निरंतर कमजोर होते जाने का प्रतीक है।

अखिलेश ने आरोप लगाया "भाजपा सरकार के इस दौर में लोकधर्म की अवमानना चरम पर है।" गौरतलब है कि प्रदेश विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का विधान परिषद में बहुमत है। 100 सदस्यीय विधान परिषद में उसके 53 सदस्य हैं।

Moulshree Tripathi