राहुल-अखिलेश के रोड शो में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पत्थरबाजी

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2017 - 06:35 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी ङ्क्षडपल यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चुनावी ‘रोड शो’ में आज जन सैलाब उमड़ पड़ा। जिला मुख्यालय के पास कचहरी इलाके में स्थित डॉ0 भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रोड शो शुरू हुआ। 

गठबंधन के नेता अपने हजारों समर्थकों के साथ निर्धारित समय से लगभग डेढ घंटे बाद कचहरी से गोदौलिया के लिये रोड शो शुरू किया। रास्ते में दोनों नेताओं के स्वागत में हजारों लोग जगह-जगह जगह-जगह खड़े दिखाई दिये। हजारों की संख्या में मकानों की छतों और चौका घाट फ्लाई ओवर पर खड़े होकर अपने नेताओं की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते दिखे। 

‘यूपी को ये साथ पसंद है’ नारे पर झूमे दर्शक 
रोड शो के रास्ते में मतदाताओं को रिझाने वाले चुनावी गाने ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ पर समर्थक झूमते दिखे। कई जगहों पर लोग दोनों नेताओं पर फूलों की बारिश करते नजर आये। कई जगहों पर बड़ी संख्या में महिलाएं युवा नेताओं को देखने के लिए घंटों इंतजार करती रही। कांग्रेस-सपा गठबंधन के सिंबल वाले टी शर्ट पहने बड़ी संख्या में युवा नारे लगा रहे थे। मकानों की छतों पर खड़े लोग कांग्रेस एवं सपा के झंडे लहराते दिखे। 

सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प ! 
रोड शो चौका घाट पर पहुंचा को किसी ने भीड़ पर पथराव किया, जिससे कई लोगों को हल्की चोटें आयी और कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्परता के साथ स्थिति पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि सपा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पथराव किया। 

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पथराव करने के आरोपी कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। ‘यूपी विकास रथ’ पर सवार गठबंधन के नेता कचहरी, नदेसर, चौका घाट, गोलगड्डा, पीलीकोठी, विश्वेश्वरगंज और मैदागिन की ओर बढ़ रहे हैं।  गठबंधन के नेता मैदागिन स्थित टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां रोड शो बुलानाला, नीचीबाग, चौक होते हुए गौदौलिया पर गिरजा घर चौराहे पर पहुंचेगा, जहां दोनों नेता क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा जनता को संबोधित करेंगे। यहीं रोड शो समाप्त होगा। 

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात
यहां रोड शोबुलानाला, नीचीबाग, चौक होते हुए गौदौलिया पर गिरजा घर चौराहे पर पहुंचेगा, जहां दोनों नेता क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा जनता को संबोधित करेंगे। यहीं रोड शो समाप्त होगा। बसपा प्रमुख मायावती रोहनिया विधान सभा क्षेत्र में जगतपुर इंटर कॉलेज में दिन के लगभग एक बजे वाराणसी की पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोदी सहित तमाम प्रमुख नेताओं के चुनावी कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरान की जा रही है।

वाहनों की आवाजाही पर लगाया गया प्रतिबंध
उन्होंने बताया कि चुनावी सभा एवं रोड शो वाले मार्गों पर कार्यक्रम केकुछ समय पहले एवं बाद तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है या फिर वाहनों के वैकल्पिक रास्तों पर चलने की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के अंतिम चरण में आगामी 8 मार्च को वाराणसी में मतदान है, जिसके लिए 6 मार्च की शाम को प्रचार थम जाएगा। इसे देखते हुए भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। तमाम दलों के लगभग 100 नेता शीर्षनेता विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।