पेट्रोल डीजल के दामों की बढ़ती कीमतों को लेकर अखिलेश ने उठाया सवाल, कहा- ये है भाजपाई महंगाई का गणित!

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 12:16 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बढ़ती हुए पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर भाजपा सरकार तंज कसा है।  उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रु. महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। यूं ही बढ़ते रहे तो  अगले जो चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे, इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रु. बढ़ जाएंगे मतलब आज के 100 रु लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रु. लीटर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये है भाजपाई महंगाई का गणित है।  इससे पहले अखिलेश ने समस्त प्रदेश व देशवासियों को नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। 
 


बता दें कि नए वित्‍तवर्ष की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 250 रुपये बढ़ और घरेलू गैस की कीमत भी 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई है। वहीं पेट्रोल डीजल 100 के ऊपर चला गया है। जबकि डीजल 91.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।  वहीं चुनाव के दौरान अखिलेश ने कहा था कि सरकार चुनाव के बाद दामों को तेजी से बढ़ा देगी। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static